फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अपहरण के मामले में फरार पांच हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अभिषेक निवासी ग्राम ब्रह्मपुर कोतवाली रुड़की के ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि बीती 21 जनवरी को एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि अभिषेक निवयासी ब्रह्मपुर रुड़की उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर अपहरण कर ले गया है। इस मामले में एसआई शाहिदा परवीन के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी व अपहृत किशोरी की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदल रहा था।
एसओ ने बताया कि आरोपी पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। इस बीच खोजबीन करते हु शुक्रवार को सुभाषगढ़ तिराहे से आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया गया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। किशोरी को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें