फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला की मौत के मामले पति सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उसके भाई ने पति, देवर और सास पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। महिला का शव घर के पास आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रमोद कुमार निवासी रेहड़वा, थाना रामराज, मुजफ्फरनगर ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी बहन निर्देश की करीब 10-12 वर्ष पहले गोविंदगढ़ निवासी रवि पुत्र महावीर से शादी हुई थी। वर्तमान में रवि पत्नी और परिवार के साथ जियापोता, कनखल में रह रहा था। आरोप है कि करीब छह महीने से रवि के किसी अन्य युवती से संबंध थे। निर्देश ने दोनों को बातचीत करते हुए देख लिया था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था।
आरोप है कि निर्देश ने भाई प्रमोद, मां राजकुमारी और भाई अनुज को बताया था कि रवि, उसका भाई तरुण और मां उषा उसे जान से मारने की योजना बना रहे हैं। उसे आशंका थी कि रवि दूसरी युवती से शादी करने के लिए उसे रास्ते से हटाना चाहता है। 25 मई को रात करीब 11:30 बजे तरुण ने प्रमोद को फोन कर बताया कि निर्देश बिना बताए घर से चली गई है। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 26 मई की सुबह करीब पांच बजे प्रमोद और परिजन रवि के घर के पास आम के बाग में पहुंचे, जहां निर्देश का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम कराया। शिकायत पर कार्रवाई न होने पर प्रमोद ने कोर्ट की शरण ली। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें