फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन का हुक मजदूर पर गिरा, मौत

Sat, 21 Sep 2013 05:38 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। शाहपुर गांव में सीमेंट के पाइप बनाने के प्लांट में क्रेन का हुक मजदूर पर गिर गया, जिससे मजदूर की मौके पर मौत हो गई। मजदूर के परिजन और ग्रामीणों ने प्लांट के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शाम के समय क्रेन का हुक गिरने से बालचंदवाला निवासी नेपाल पुत्र काला चपेट में आ गया। हादसे में नेपाल की मौके पर मौत हो गई। मजदूर की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण प्लांट के गेट पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कत्याल और खानपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कोश्यारी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें