फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील बनाते समय प्रेशर कुकर फटा

Sat, 21 Sep 2013 05:38 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। फतवा गांव के प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय प्रेशर कुकर फट गया। हादसे में दोे भोजन माताएं झुलस गईं। गंभीर हालत के चलते दोनों को हरिद्वार के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। दोपहर के समय धमाके के साथ हुए हादसे से स्कूल में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि स्कूल के बच्चों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

लक्सर विकासखंड के फतवा गांव के प्राइमरी स्कूल में शोभारानी और पुष्पारानी दो भोजन माताएं हैं। शुक्रवार दोपहर के समय दोनों स्कूल के बरामदे के पास बच्चों के लिए भोजन (मिड-डे मील) पका रही थीं। एक प्रेशर कुकर में चावल पकाया जा रहा था। तभी अचानक धमाके के साथ प्रेशर कुकर फट गया। हादसे में शोभारानी और पुष्पारानी झुलस गईं। धमाके के साथ हुए हादसे से बच्चों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में प्रधानाध्यापक बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों भोजन माताओं को धनपुरा स्थित चिकित्सक के यहां ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनाें को हरिद्वार के लिए रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें