फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के बाद अब बीमारियों का खतरा

Wed, 19 Jun 2013 05:31 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। भारी बारिश से हुए जलभराव के बाद अब बीमारियों के दस्तक देने की आशंका बनी है। बरसात के मौसम में चर्म रोग और मलेरिया फैलने की आशंका है। इन सब बीमारियाें से बचाव के लिए डाक्टर सफाई रखने सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार तीन दिन तक हुई मानसून की मूसलाधार बारिश से भले ही लोगाें को गर्मी से निजात मिल गई हो, लेकिन बारिश का गंदा पानी मुसीबत खड़ी कर सकता है। गंदे पानी के चलते बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। चिकित्सकों की माने तो मौसम में बदलाव की वजह से खांसी, जुकाम और बुखार फैल रहा है। साथ ही गंदगी के चलते डायरिया और मलेरिया फैलने की आशंका बढ़ गई है।
सिविल अस्पताल के डाक्टर राजकुमार ने बताया कि सफाई का ध्यान रखने से डायरिया और अन्य तरह की बीमारियां काफी हद तक बचा जा सकता है। वहीं बरसात के मौसम में स्केबिज फैल रही है। इस बीमारी से शरीर में खुजली हो जाती है। कभी कभी घाव भी बन जाते है। सिविल अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डा. एमएमपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में इस बीमारी के अधिक मरीज आ रहे हैं। यह एक व्यक्ति से दूसरे में फैलने वाली बीमारी है। उन्हाेंने बताया कि इस बीमारी से बचने के लिए साफ सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें