रुड़की। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों ने अच्छी मेहनत की। जिसका नतीजा परीक्षा परिणाम में सामने आया है। शहर और देहात के सभी स्कूलों में परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा है।
राजकीय इंटर कालेज रुड़की में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी, इंटरमीडिएट का 74 फीसदी रहा। प्रधानाचार्य एके दुबे ने बताया कि छात्र अच्छे नंबर से पास हुए हैं। हाईस्कूल में शशिकांत ने 81 फीसदी और शाहरुख खान ने 81.0 फीसदी अंक हासिल किए हैं। एसएसडी पीसी इंटर कालेज के एससी शर्मा ने बताया कि इंटरमीडिएट में 92 फीसदी रिजल्ट रहा है। छात्रा रेणू निवासी पंत विहार कालोनी ने 79 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज टॉप किया है। बीएसएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मदन लाल ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम 90 फीसदी के लगभग रहा है। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कांता शिवा ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 86.50 और इंटरमीडिएट का 94.20 प्रतिशत रहा। पनियाला स्थित ठाकुर यशपाल सिंह वैदिक शिक्षा संस्थान बालिका विद्यालय इंटर कालेज का परीक्षा परिणाम इंटर में 92.45 और हाईस्कूल में 91.76 फीसदी रहा है। योगी मंगलनाथ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य नेत्रपाल सिंह ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 98 और इंटरमीडिएट का 97 फीसदी रहा है। नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य घनश्याम सिंह सैनी ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.9 और इंटरमीडिएट का 76.75 प्रतिशत रहा। रहमानिया इंटर कालेज के मैनेजर डा. जिशान अली ने बताया कि उनके विद्यालय परीक्षा परिणाम 90 फीसदी रहा।