फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मल विरक्त कुटिया विवाद में केस

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। फर्जी दस्तावेज तैयार कर निर्मल विरक्त की करोड़ों रुपये की संपत्ति बेचने के आरोपी प्रवीण यादव के खिलाफ कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भैरो मंदिर मार्ग के पास करोड़ों रुपये की बेशकीमती निर्मल विरक्त कुटिया की संपत्ति है। संपत्ति पर पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। कभी किसी महंत को बाहर करना तो कभी जबरदस्ती मुख्तार बन जाने से अक्सर थाना-कचहरी होती रही। पोंटी चड्ढा और उसके भाई के हत्याकांड में चर्चा में आए भाजपा नेता सुखदेव सिंह नामधारी पर भी संपत्ति पर कब्जा करने के मामले में कनखल थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है। इस बीच आश्रम में रहने वाले प्रवीण कुमार यादव पुत्र प्रेम सिंह यादव निवासी भेल, हरिद्वार ने गलत दस्तावेजों के आधार पर जमीन बेच दी और कब्जा भी करा दिया। शिकायत की जांच प्रशासन ने की। प्रशासन ने जांच के आधार पर कनखल थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। क्षेत्रीय लेखपाल अजय कपिल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करोड़ों की संपत्ति का विवाद होने से पुलिस जांच में एहतियात बरत रही है। कनखल थानाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कहा कि पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें