फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद था बंदी फिलस्तीनी का मददगार

Sat, 06 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। यहां सेना परिसर के पास मंडराने पर बंदी फिलस्तीनी नागरिक को रुड़की के एक सभासद के प्रमाणपत्र पर पेन कार्ड जारी हुआ था। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है। जांच अधिकारी ने फिलिस्तीनी नागरिक का पेन कार्ड निरस्त करने की रिपोर्ट पुणे मुंबई आयकर विभाग को भेजी है।
विज्ञापन

सेना पुलिस ने नौ मार्च को आर्मी गेट के बाहर संदिग्ध अवस्था में खड़े फिलस्तीनी नागरिक हिजाम को पकड़ा था। सेना पुलिस ने उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया था। पकड़े गए फिलस्तीनी नागरिक के कब्जे से वोटर कार्ड और पेन कार्ड बरामद हुए थे। कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और प्रतिबंधित क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश करते हुए पकड़े जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की जांच कर रहे विवेचक एसआई सुभाष कुमार ने बताया कि जांच में पता चला है कि फिलस्तीनी नागरिक हिजाम का पेन कार्ड एक सभासद द्वारा जारी किए गए निवास प्रमाणपत्र के आधार पर जारी किया गया था। प्रमाणपत्र में उसे रुड़की के भारत नगर कोतवाली क्षेत्र का निवासी दर्शाया गया था। विवेचक ने बताया कि पेन कार्ड जारी होने के आवेदन पत्र का रिकार्ड निकलवाया तो इसका खुलासा हुआ। जबकि अमूमन पेन कार्ड के लिए राशन कार्ड, फोटो पहचानपत्र समेत कई प्रमाणपत्रों की जरूरत होती है। एसआई सुभाष कुमार ने बताया कि फिलस्तीनी नागरिक का पेन कार्ड निरस्त करने के लिए आयकर विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

पेन कार्ड से बनवा लिया वोटर आईडी कार्ड
मामले में जांच कर रहे एसआई सुभाष कुमार ने बताया कि फिलस्तीनी नागरिक की वोटर आईडी पेन कार्ड के आधार पर जारी हुई थी। रिकार्ड निकलवाने पर पता चला कि वोटर आईडी के आवेदन पत्र के साथ फिलस्तीनी नागरिक ने अपना पेन कार्ड तथा पत्नी के बैंक एकाउंट के कागजात लगाए थे, जिसके आधार पर उसे वोटर आईडी कार्ड जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें