फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेल्प लाइन का नया नंबर जारी

Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। महिलाओं के लिए जनपद पुलिस ने एक अतिरिक्त महिला हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था कर दी है। नए नंबर पर महिलाओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। सूचना मिलने के तुरंत बाद संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को भी जानकारी दी जाएगी। अभी तक हेल्प लाइन नंबर पर एक भी शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

महिला हेल्प लाइन के लिए पूर्व में ज्वालापुर कोतवाली का नंबर दिया गया था। बृहस्पतिवार को जनपद पुलिस ने एक अन्य नंबर हेल्प लाइन के लिए जारी किया। इस लैंड लाइन नंबर पर कॉल कर महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। पुलिस ने बताया कि महिलाओं की शिकायतों का रिकार्ड बनाया जाएगा। साथ ही शिकायत आने पर संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना तुरंत दी जाएगी। हेल्प लाइन नंबर पर अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेने के लिए मातहत अधिकारियों को खास दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इनसेट
यह होगा हेल्प लाइन नंबर
महिला हेल्प लाइन के लिए 01334-239100 जारी किया गया है। अब इस नंबर पर भी महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पहले से जारी नंबर 01334-250444 पर भी सूचना दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें