फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर अवैध वेंडरों की भरमार

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। एक ओर धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों की भरमार है और दूसरी ओर एक वर्ष में एक भी अवैध वेंडर आरपीएफ को नजर नहीं आए हैं। जीआरपी की ओर से जहर खुरानाें से सचेत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जबकि अवैध वेंडर धड़ल्ले से ट्रेनों में सामान बेच रहे हैं। रेल अधिकारी भी स्वीकारते हैं कि बीते एक वर्ष में एक भी अवैध वेंडर नहीं पकड़ा है।
विज्ञापन

अवैध वेंडरों ने जीआरपी के जहर खुरान अभियान की हवा निकाल दी है। जीआरपी पंपलेट एवं अन्य साधनों के माध्यम से यात्रियों को जहर खुरान से सावधान रहने का संदेश देती है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा अवैध वेंडर जीआरपी के जहर खुरान अभियान को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। अवैध वेंडराें का संचालन कहीं न कहीं रेलवे स्टेशन से ही हो रहा है। जो खुलेआम स्टेशन और ट्रेनों में खाने-पीने का सामान अवैध तरीके से बेचते हैं। पिछले एक साल में आरपीएफ और रेल अधिकारियों ने अवैध वेंडरों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया है।

जहर खुरान गिरोह के शिकार हो रहे यात्री
हरिद्वार। स्टेशन में आए दिन यात्री जहर खुरान गिरोह के शिकार बन रहे हैं। एक वर्ष में अकेले स्टेशन में करीब तीन दर्जन से ज्यादा यात्री जहर खुरान गिरोह का शिकार हुए हैं। हालांकि जीआरपी पुलिस के पास पूरे साल में जहर खुरान के तीन ही मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन



वेंडरों के लिए है कड़े नियम
हरिद्वार। स्टेशन में लाइसेंसी वेंडरों के लिए कड़े नियम हैं। लाइसेंसी वेंडरों का मेडिकल सर्टिफिकेट होता है। ड्यूटी के दौरान वेंडरों का रेलवे द्वारा निर्धारित वर्दी पहनना अनिवार्य होता है। साथ ही नेम प्लेट लगानी होती है। ड्यूटी के दौरान वेंडर को अपना मेडिकल सर्टिफिकेट भी अपने साथ रखना होता है। वेंडरों का पूरा ब्यौरा जीआरपी के पास दर्ज होता है। स्टेशन अधीक्षक जीके दास ने बताया कि वेंडरों की चेकिंग करने का काम आरपीएफ, सीआईटी कार्यालय और स्वास्थ्य निरीक्षक का है।

लाइसेंस धारक वेंडर परेशान
हरिद्वार। अवैध वेंडरों के कारण लाइसेंस धारक वेंडर परेशान है। लाइसेंस धारक वेंडरों का कहना है कि अवैध वेंडरों के कारण उनकी बिक्री प्रभावित हो रही है। लाइसेंसी वेंडरों ने कहना है कि अवैध वेंडरों के सक्रिय होने से उन्हें लगातार घाटा उठाना पड़ रहा है। लाइसेंस धारक वेंडरों का कहना है कि वह लोग अपनी ट्राली से बिक्री करते हैं। जबकि अवैध वेंडर पूरे स्टेशन में घूम-घूम कर सामान बेंच रहे हैं।
विज्ञापन



समय-समय पर अवैध वेंडरों के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। जिससे उन पर लगाम लगाई जा सके। -डीएस चौहान, आरपीएफ थाना प्रभारी

आरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया जाता है। पिछले एक साल में एक भी अवैध वेंडर नहीं पकड़ा गया है। -सुनील मलिक, सीआईटी, हरिद्वार रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें