फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से डर पत्नी गंगा में कूदी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कथित प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पत्नी ने गंगा में छलांग लगा दी। प्रेमी उसे बचाने नहर में कूद गया जबकि पति नहर किनारे इसे देखता रहा। सूचना पर पहुुंची बहादराबाद पुलिस तीनों को लेकर थाने पहुंची। जहां बिना लिखापढ़ी के मामला रफादफा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक महिला सिडकुल में काम करती थी। इस दौरान श्रीनगर गढ़वाल में पढ़ रहे एक छात्र से इसे प्र्रेम हो गया। छात्र अक्सर हरिद्वार आकर महिला से मिलता था। मंगलवार को भी सलेमपुर नहर के पास महिला और उसका कथित प्रेमी मिल रहे थे। इस बीच पति भी वहां पहुंच गया और उसने दोनों के साथ मारपीट कर दी। साथ ही पत्नी को घर पहुंचने पर देख लेने की भी धमकी दे दी। इससे डरकर पत्नी गंगनहर में कूद गई। पत्नी को डूबते देख पति का दिल नहीं पसीजा। लेकिन प्रेमी इसे बचाने नहर में कूद गया। मुश्किल से महिला को बाहर निकाला गया। तीनों को पुलिस बहादराबाद थाने ले आई। साथ ही मामले से परिजनों को सूचित कर दिया है। बाद में बिना किसी लिखा-पढ़ी के मामले को रफादफा कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें