फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग में राजकुमार को स्वर्ण

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। दिल्ली में चल रही आल इंडिया पुलिस खेल प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। उत्तराखंड पुलिस के खिलाड़ी अब तक एक स्वर्ण पदक सहित तीन मेडल प्रदेश की झोली में डाल चुके हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग में राजकुमार परिहार ने स्वर्ण, दीपा मेहरा ने कांस्य और डिंपल ने जूडो में कांस्य पदक अपने नाम किया। 61वीं ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती, जूडो, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन सीआरपीएफ के तत्वावधान में नई दिल्ली में चल रहा है। 16 नवंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता 20 नवंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य पुलिस की ओर से विभिन्न जिलों के 50 जवान प्रतियोगिता में दमखम दिखा रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस कंट्रोल बोर्ड के खेल अधिकारी हीरा सिंह रौथांण ने बताया कि 69 किलोग्राम भार वर्ग में राजकुमार परिहार ने कुल 257 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। 48 किग्रा भार वर्ग में दीपा मेहरा ने 140 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं डिंपल जोशी ने जूडो के 56 किलो वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश पुलिस का नाम रोशन किया। उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड देहरादून के सचिव दीपम सेठ और 40 बीएन पीएसी के कमांडेंट मुख्तार मोहसिन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें