फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर रोक को ग्रामीणाें का प्रदर्शन

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। गंगा नदी के घाटों पर अवैध खनन रुकवाने की मांग को लेकर रायसी के ग्रामीणों ने बस अड्डे पर प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को पत्र भेजकर अवैध खनन पर रोक न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रायसी गांव के ग्रामीणों का कहना था कि खनन पर प्रतिबंध के बावजूद माफिया बालावाली और भोवावाली के घाटाें पर दिन रात खनन कर रहे हैं। लगातार जेसीबी से रेत की खुदाई कर ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर बाहर भेजा जा रहा है। ग्रामीणाें का कहना था कि अवैध खनन को लेकर स्थानीय पुलिस व तहसील के अधिकारियों से शिकायत की जा रही है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कभी कभार तहसील प्रशासन द्वारा सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाकर इक्का दुक्का वाहनों को पकड़कर खानापूर्ति की जाती है। लेकिन अवैध खनन के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके बाद ग्रामीणाें की ओर से अवैध खनन बंद कराए जाने की मांग को लेकर डीएम को पत्र भेजा गया। प्रदर्शन करने वालाें में पप्पू सिंह, यशवीर, सतबीर, श्रवण, मनोज, जनेश्वर, तल्लू, घसीटा, नवाब व रहमतुल्ला आदि शामिल रहे।

अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एक पखवाड़े के भीतर 50 से अधिक खनन के मामले पकड़े गए हैं। जिनसे दस लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहम्मद नासिर, एसडीएम लक्सर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें