नारसन। नारसन कलां गांव में हुए संघर्ष के घायल ने दम तोड़ दिया है। घायल का उपचार हायर सेंटर में चल रहा था। पुलिस ने अब यह मामला हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया है। आरोपियाें को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
चार दिन पूर्व नारसन कलां गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें राजकुमार, कपिल और मुकेश आदि ने नरेंद्र पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियाें के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई है।