हरिद्वार। जूनियर हाईस्कूल गाडोवाली में सातवीं कक्षा के बच्चों को सामाजिक विज्ञान के पेपर में सामूहिक नकल कराई गई। प्रश्नपत्रों पर शिक्षकों ने ही पेन से प्रश्नों के उत्तर लिख दिए।
सरकारी स्कूलों में छापेमारी के दौरान एसडीएम अरविंद कुमार पांडे की टीम बहादराबाद ब्लाक के गाडोवाली गांव के जूनियर हाईस्कूल में पहुंची तो दंग रह गई। परीक्षा कक्ष में बच्चों को शिक्षकों ने सामूहिक नकल करा रखी थी। प्रश्नों के उत्तर सब बच्चों की उत्तर पुस्तिका में एक से लिखे थे। प्रश्नपत्रों के ऊपर ही पेन से उत्तर लिख दिए गए थे। एक वैकल्पिक प्रश्न के उत्तर में पहले सब बच्चों के प्रश्नपत्र मेें ‘अ’ विकल्प पर सही का निशान लगाया गया था और बाद में सभी ने उसे काटकर ‘द’ पर टिक किया गया। एसडीएम ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।