पथरी। कासमपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पथरी थाने में क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पक्षों की और से आठ लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया गया है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
आसिफ अली पुत्र आरिफ निवासी कासमपुर ने सरफारज पुत्र जाकिर, जाकिर पुत्र मुश्ताक, एहसान पुत्र महमूद और जमील पुत्र यासीन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। दूसरी ओर एहसान पुत्र महमूद ने नूरहसन पुत्र हबीब, नूर आलम पुत्र नूरहसन, आसिफ पुत्र आरिफ और मुज्जिमल पुत्र आरिफ निवासी कासमपुर के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। ब्यूरो