फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम शुगर मिल को नहीं देंगे गन्ना

Tue, 28 Aug 2012 12:00 PM IST
Haridwar
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) की एक बैठक लखनौता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार गन्ना भुगतान नहीं करने वाली उत्तम शुगर मिल को किसान गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि लिब्बरहेड़ी स्थित शुगर मिल किसानों के बकाया गन्ना भुगतान करने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लिब्बरहेड़ी गन्ना समिति लखनौता, शेरपुर खेलमऊ, मखदूमपुर, सढोली, बसवाखेड़ी, रामनगर, टिकौला, सुसाड़ा, सुसाड़ी आदि गांवों के किसानों का गन्ना उत्तम शुगर मिल से हटाकर अन्य मिलों को दिया जाएगा। इसके लिए यूनियन की ओर से गन्ना समिति के सचिव को एक पत्र भेजा गया। बैठक में चौधरी सुभाष, विजय कुमार, सतपाल, महकार, पप्पू, साधुराम, चंद्रपाल, बुद्ध, सेठपाल, आजाद सिंह, राजू, संजय, कर्ण सिंह, बालेंद्र त्यागी, बालचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें