फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात आने से चंद घंटे पहले दुल्हन गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

बरात आने एक दिन पहले ही दुल्हन गायब हो गई। दुल्हन के परिजनों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है। दुल्हन के गायब होने के पीछे तरह तरह की चर्चाएं होती रही।
विज्ञापन

मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। क्षेत्र की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती का निकाह अपनी रिश्तेदारी में शनिवार को होना था। निकाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। शुक्रवार की शाम दुल्हन क्षेत्र के ही पीठ बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में जाने की बात कहकर घर से निकली थी। कई घंटे बाद जब वह लौटकर नहीं आई तब परिजन का माथा ठनका। परिजन ब्यूटी पार्लर पहुंचे तो पता चला कि वह यहां से जा चुकी है। आसपास का पूरा इलाका खंगालने के बाद भी दुल्हन का अतापता नहीं चल सका। देर शाम ही परिजन स्थानीय पुलिस के पास पहुंच गए। इधर, शनिवार को रुड़की से बरात पहुंचनी थी लेकिन दुल्हन के परिजन ने जैसे तैसे दूल्हे पक्ष को पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए बरात को आने से रोका। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि दुल्हन के गायब होने की शिकायत मिली है, उसकी तलाश कर रहे हैं। मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है। सीआईयू की मदद भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें