फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवियों की रचनाओं से सराबोर हुआ भेल परस़रि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। भेल में इंपलाइज कम्यूनिटी सेंटर सोसायटी की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने काव्य के अनेक रंग बिखेरे। सम्मेलन का शुभारंभ हीप के महाप्रबंधक प्रभारी संजय गुलाटी, सीएफएफपी के महाप्रबंधक प्रभारी जेपी सिंह, भेल लेडीज क्लब की संरक्षक रश्मि गुलाटी और अध्यक्ष शकुंतला देवी, सोसायटी के संरक्षक महाप्रबंधक संत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान गुलाटी ने कहा कि कवियों का राष्ट्र के उत्थान में अहम योगदान है। पद्मश्री कवि डा. सुनील जोगी के संचालन तथा डा. राजेंद्र राजन की अध्यक्षता में देर रात तक चले इस कवि सम्मेलन को महान गीतकार पद्मभूषण स्व. गोपालदास नीरज को समर्पित किया गया। लखनऊ से आए कवि अभय निर्भीक ने अनेक संवेदनशील विषयों पर मर्मस्पर्शी रचनाएं प्रस्तुत की। नैनीताल से आई गौरी मिश्रा ने नारी सशक्तीकरण पर आधारित कविताओं पर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी। देशभक्ति तथा राष्ट्रप्रेम को आधार बनाते हुए रतलाम के घमचक मुल्तानी ने व्यंग्य एवं हास्य के माध्यम से श्रोताओं के हृदय को सीधे स्पर्श किया। इसके अतिरिक्त डा. अनु सपन (भोपाल), उदय राम शिल्पी (बरेली), भूदत्त शर्मा (हरिद्वार) ने भी अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सामुदायिक केंद्र समिति के सचिव सुभाष सैनी और सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें