बहादराबाद।
उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विपक्षी दलों का काम सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी करना है। विपक्ष को विकास से कोई लेना-देना है।
रोशनाबाद गांव में भाजयुमो बहादराबाद की मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास की कोई विचारधारा नहीं है। कांग्रेस सिर्फ बयानबाजी कर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों को दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक साल में राज्य के विकास की जो योजना तैयार की है वह आने वाले समय में धरातल पर दिखाई देगी। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी युवा कार्यकर्ताओं की है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल और संचालन रंजीत सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री विकास तिवारी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल, युवा मोर्चा के जिला प्रभारी रोहित साहू, सुशील चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बोरी, बलवंत सिंह रावत, लव शर्मा, नितिन चौहान, इशांत तेजियान, दीपक चौहान, अमीन राव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।