फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग बिल के विरोध में डॉक्टर्स नए सिरे से लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग बिल के विरोध में एक बार फिर देश भर के डॉक्टर्स लामबंद होने लगे है। बिल के विरोध में लामबंद डॉक्टरों ने रविवार को भगत सिंह चौक से साइकिल रैली निकालकर बिल का विरोध जताया। इस मौके पर डॉक्टरों ने कहा कि सरकार इस बिल को लाकर चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को तबाह करना चाहती है।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से संबद्ध तमाम डॉक्टर रविवार को भगत सिंह चौक पर जमा हुए और साइकिल रैली निकाली। साइकिल रैली भगत सिंह चौक से शुरू होकर ज्वालापुर रेलवे क्रासिंग, आर्यनगर चौक, बाबा रामदेव दिव्य योग मंदिर होते हुए भगत सिंह चौक पर जाकर समाप्त हुई। रैली के बाद मीडियाकर्मियों से रूबरू डॉक्टरों ने कहा कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग बिल को मंजूरी देकर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को तबाह करना चाहती है। इस कानून के वजूद में आने के बाद मेडिकल की पढ़ाई बेहद मंहगी हो जाएगी। साथ ही समाज में आर्थिक और सामाजिक तौर पर पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए मेडिकल की पढ़ाई सपना साबित होगी। आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार ने जिस आयोग के गठन का प्रस्ताव किया है उसमें सभी गैर चिकित्सक है जिन्हें चिकित्सा के बारे में कुछ भी जानकारी नही है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि पूरे देश में आइएमए की 1700 शाखाओं से जुडृे डॉक्टर 11 फरवरी से पूरे देश में साइकिल रैली निकालकर बिल का विरोध जता चुके हैं। साइकिल रैली देश के सभी क्षेत्रों से शुरू कर दी गई है। 25 मार्च को नई दिल्ली में डॉक्टरों की महापंचायत बुलायी गई है जिसमें अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
आइएमए अध्यक्ष डॉ. जसप्रीत सिंह व सचिव डॉ. अंजुल श्रीमाली ने बताया कि महापंचायत में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग बिल समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी। उसके बाद ही राष्ट्रीय स्तर पर कोई निर्णय लिया जाएगा। साइकिल रैली में अध्यक्ष डॉ. जसप्रीत सिंह, सचिव डॉ. अंजुुल श्रीमाली, कोषाध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. अनु लूथरा, डॉ. एके जैन, डॉ. संजय शाह, डॉ. राम शर्मा, डॉ. संध्या शर्मा, डॉ. प्रशांत राजपूत, डॉ. मुकेश मिश्रा, डॉ. मनप्रीत कौर, डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. विकास दीक्षित, डॉ. विपिन मेहरा, डॉ. आरके सिंघल, डॉ. मुकेश मिश्रा, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. नीता मेहरा, डॉ. एनके अग्रवाल, डॉ. एसके सोढी, डॉ. केएन गंभीर,डॉ. कैलाश पांडे समेत कई डॉक्टर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें