फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों का राष्ट्रीय सम्मेलन हरिद्वार में होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। स्वतंत्रता सेनानियों और उत्तराधिकारियों का सम्मेलन आगामी 13 व 14 अप्रैल को हरिद्वार में होने जा रहा है। इसमें जलियांवाला बाग (पंजाब), शहीद भगत सिंह आदि के परिवार और सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को स्वामी शरदपुरी के सानिध्य में आयोजित अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुुक्त संगठन दिल्ली की हरिद्वार इकाई की बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को शिवडेल स्कूल में बैठक आयोजित की गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, केंद्रीय संगठन के सदस्य कानपुर के हरिराम गुप्ता, रामदुलारे गुप्ता, मोगा (पंजाब) के गुरुचरण सिंह, बलविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह बुटोला (चमोली) ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए। इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया। सम्मेलन संयोजक जितेंद्र रघुवंशी ने बताया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार के नेतृत्व में समितियों का गठन किया है। सुभाष घई, मुरली मनोहर, डॉ. विनोद उपाध्याय, डॉ. सुनील जोशी, सुरेश कौशिक, देशबंधु, भोपाल सिंह, श्याम सचदेवा को परामर्शदात्री समिति में रखा गया है। इसी प्रकार ललित कुमार चौहान को कोषाध्यक्ष, गौरव सचदेवा को मीडिया प्रभारी, रमेश कुमार, बलवीर सिंह, अर्जुन राणा, सुभाषचंद छाबड़ा, अनूप बंसल, राजकुमार अग्रवाल, कमलेश्वर प्रसाद रतूड़ी, अशोक कुमार, डॉ. जयप्रकाश, सुरेंद्र सैनी व धर्मवीर ढींगरा को समितियों का सदस्य बनाया गया है। इससे पूर्व सुभाष घई द्वारा नगर के सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों की बैठक की, जिसमें सम्मेलन की ऐतिहासिक मेजबानी का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव धर्मवीर पालीवाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें