हरिद्वार।
मंगलौर के विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों आजिज आकर युवाओं का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है। उन्होेंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में देश की जनता से जो लोक लुभाने वायदे किए थे वह पूरे नहीं हुए।
कांग्रेस के विधायक काजी निजामुद्दीन ने यह बात महानगर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के बैनर तले बसपा छोड़ कांग्रेस में सम्मिलित हुए सुहेल अख्तर और उनके समर्थकों के स्वागत समारोह में कही। विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस की विचारधाराओं से प्रभावित होकर सुहेल अख्तर ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी युवाओं को तरजीह दे रही है। पूरे देश में युवा कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का किसान हताशा के दौर से गुजर रहा है। व्यापारी केंद्र की नीतियों से परेशान आ चुके हैं।
पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि कांग्रेस विकासवादी सोच रखती है। पार्टी में युवाओं को अलग पहचान मिल रही है। पूर्व चेयरमैन सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि युवाओं का हित कांग्रेस पार्टी में है। उन्होंने कहा कि भाजपा जात-पात व धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि महंगाई की मार पूरे देश की जनता झेल रही है। महानगर कांग्रेस संयोजक संजय अग्रवाल और यशवंत सैनी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय दिलाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुहेल अख्तर ने कहा कि कांग्रेस की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। आसिफ मंसूरी, संजय पालीवा ने विचार रखे। इस अवसर पर दिलशाद मंसूरी, सुभान कुरैशी पार्षद, नदीम, शाहबुद्दीन अंसारी, इस्लाम, प्रदीप चौधरी, छम्मा ठेकेदार, किरण सिंह, रहीश ठेकेदार, रईस अब्बासी, दिलनवाज अब्बासी, हाजी युनुस मंसूरी, साईन मंसूरी, हाजी शेरू अंसारी, जुबेर आलम, डॉ. जुल्फकार, दानिश अंसारी, जाकिर अब्बासी, सलीम कुरैशी, खालिद कुरैशी, नसीम, बिलाल कुरैशी, मौसम कुरैशी, गालिब कुरैशी आदि उपस्थित रहे।