फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने लगा है सराय में बस अड्डा शिफ्ट करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
महानगर व्यापार मंडल कि बैनर तले व्यापारियों ने खड़खड़ी चौक पर एकत्रित होकर हरिद्वार बस अड्डे को सराय में स्थानांतरित किए जाने विरोध किया। व्यापरियों ने काली पट्टी बांधकर और मटके फोड़कर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि हरिद्वार से बस अड्डे को एक राजनीति के तहत हटाया जा रहा है। जिसे किसी भी रूप में हरिद्वार का व्यापारी बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि बस अड्डा स्थानांतरित होता है तो यह हरिद्वार का काला अध्याय होगा। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों के साथ-साथ हरिद्वारवासियों को रात्रि के समय आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बस अड्डे की जगह पर मल्टी कांपलैक्स बनाने की योजना जनप्रतिनिधियों की स्वार्थपूर्ण है। वरिष्ठ व्यापारी अशोक शर्मा, महानगर संरक्षक कविराज शर्मा, पंकज ममगई, सतपाल सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि पुराने बस अड्डे का ही विस्तारीकरण किया जा सकता है। अड्डे के पास ही बहुत जमीन खाली पड़ी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रीतकमल शर्मा, विनोद गिरि, राजेश सुखीजा, सतपाल सिंह, मुकेश आहूजा, नीरज पंचभैया, दीपक पाण्डेय, आकाश भाटी, अजय वाधवा, दीपक मेहता, पंकज सुखीजा, सोनू सुखीजा, प्रदीप कुमार, अमित कांबोज, रविंद्र चौहान, राजेश शर्मा, हरीश साहनी, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

------------------------

हरिद्वार। बस अड्डे को शिफ्ट करने के विरोध में क्षेत्र के लोगों आरटीओ चौक पर सांकेतिक धरना दिया। स्थानीय लोगों ने हरिद्वार बस अड्डे को स्थानांतरण करने के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए नितिन यादव ने कहा कि बस अड्डा स्थांतरण करने की योजना जनहित में नहीं है। भूपतवाला क्षेत्र के लोगों को सराय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। रात्रि में आवागमन करने में महिलाओं बच्चों व बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप और सतपाल गिरि ने कहा कि सरकार को विकल्प के तौर पर ऋषिकुल मैदान पर बस अड्डे को शिफ्ट करना चाहिए। बस अड्डा शहर से बाहर होने पर व्यापार चौपट हो जाएगा। तरुण नैयर, संदीप भट्ट, तुषार कपिल ने कहा कि राज्य सरकार का यह फैसला सरासर गलत है। हरकी पैड़ी पर पहुंचने वाले यात्री श्रद्धालुओं को अनेकों दिक्कतों को झेलना पड़ेगा। सांकेतिक धरने पर बैठने वालों में धर्मशाला समिति के महेश गौड़, तुषार कपिल, जितेंद्र सिंह, नकुल, लव दत्ता, सतीश शर्मा, विपिन शर्मा, राजीव गर्ग, रवि सिंह, मानदाता गिरि, तरूण सैनी, सन्नी मल्होत्रा, करण, मदन सैनी, मनोज निषाद, राजकुमार, गोविन्द, प्रशांत, हरिनारायण, मोनू राजपूत, ललित जोशी, दीपक, पवन, सुदर्शन, संजय, पिंकू, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें