फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई: आरोपी को बनाया परीक्षा सेंटर का सहप्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पिछले साल अगस्त में आईटीआई जगजीतपुर में हुई परीक्षा के प्रश्न पत्र की उत्तर पुस्तिका के ओएमआर सीट में फेरबदल करते हुए रंगेहाथ पकड़े जाने पर चार अधिकारियों को निलंबित किया गया था। अब उनमें से ही एक अनुदेशक यशपाल को बहाल करते हुए फिर से सेंटर का सहायक प्रभारी बना दिया है।
अमर उजाला में 14 सितंबर को खबर प्रकाशित हुई थी कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जगजीतपुर में परीक्षा की ओएमआर सीट में अनियमितता पाए जाने पर चार अधिकारी और कर्मचारियों को निलंबित करते हुए उन्हें अन्य आईटीआई में अटैच कर दिया था। आठ अगस्त 2017 को आईटीआई में अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा के तहत प्रश्न पत्र था। इसी दौरान केंद्र सरकार की डीजीटी के अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र को औचक निरीक्षण कर रंगेहाथ ओएमआर सीट शाम पांच बजे तक सील नहीं होने पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौहम्मद कामिल, अनुदेशक यशपाल, कार्यदेशक फकीरचंद, कनिष्ठ लिपिक अनूप सिंह को दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया गया था। प्रशिक्षण निदेशालय उत्तराखंड के निदेशक पंकज पांडेय की ओर से हुई कार्रवाई के दौरान आईटीआई पर भी कार्रवाई करते हुए दो साल तक के लिए परीक्षा सेंटर समाप्त कर दिया था। आरोपियों में यशपाल को हल्द्वानी, फकीरचंद को खानपुर, अनूप सिंह पिरान कलियर और मौ. कामिल को श्रीनगर अटैच कर दिया था। साथ ही निर्देश जारी हुए थे कि इस आईटीआई को दो साल तक परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। लेकिन सभी मामलों को दरकिनार करते हुए इन चारों को बहाल करते हुए इसी आईटीआई में नियुक्त कर दिया। साथ ही इनमें से अनुदेशक यशपाल को परीक्षा केंद्र का सहायक प्रभारी बना दिया गया।
विज्ञापन

-----------------
पहले दिन परीक्षा में 754 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
हरिद्वार। हल्द्वानी स्थित निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि जगजीतपुर आईटीआई में पहली पाली में 1067 में से 838 ने परीक्षा दी और 229 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 863 रजिस्टर्ड में 338 परीक्षार्थी शामिल हुए और 525 अनुपस्थित रहे। दोनों समय की परीक्षा में 754 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र प्रभारी हल्द्वानी स्थित निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि द्वितीय पाली में प्राइवेट आईटीआई में संचालित ट्रेड हेल्थ सेनेट्री इंस्पेक्टर की परीक्षा थी। जिसमें से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। वहीं दूसरी ओर बहादरपुर जट्ट स्थित आदर्श बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बने सेंटर में प्राइवेट आईटीआई के स्टाफ का कक्षों में निरीक्षण चर्चाओं में रहा।
विज्ञापन


वर्जन
आईटीआई जगजीतपुर के चारों अधि कारियों को जांच के बाद क्लीन चिट मिल गई थी। इनमें से अनुदेशक यशपाल को परीक्षा में सहायक बनाया यगया है, क्योंकि परीक्षा कराने के लिए कोई अनुभवी अधिकारी भी च ाहिए। सभी कार्य मेरे स्वयं के निर्देशन में हुए। इसके अलावा आईटीआई को परीक्षा सेंटर बनाने के लिए भारत सरकार की डीजीटी की ओर से क्लीन चिट मिलने पर शर्तों के अनुसार सेंटर बनाया गया। शर्तों के अनुसार वह केंद्र प्रभारी बनाए गए।
पंकज कुमार, डिप्टी डायरेक्टर, आईटीआई निदेशालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें