चिड़ियापुर बॉर्डर पर कोरोना की जांच करते कर्मचारी ।
- फोटो : HARIDWAR
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बॉर्डर पर सख्ती बढ़ने लगी है। नए साल से पहले स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की बॉर्डर पर जांच शुरू कर दी है। रविवार को लहाड़पुर व चिडियापुर बॉर्डर पर 470 यात्रियों की एंटीजन जांच की गई। पुलिस ने आरटीपीसीआर रिपोर्ट या डबल डोज का वैक्सीनेशन सटिर्फिकेट और एंटीजन जांच नहीं करवाने पर 87 लोगों को लौटा दिया।
कोरोना के तीसरे वैरिएंट ओमिक्रॉन की आहट के बाद देश के कई जिलों में सख्ती बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश के साथ ही जिले में भी सख्ती शुरू हो गई है। एसएसपी के आदेश के बाद श्यामपुर पुलिस ने रविवार को चिड़ियापुर बॉर्डर पर दूसरे प्रदेशों से आने वाले 200 व लहाड़पुर बॉर्डर पर 270 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। चिड़ियापुर बॉर्डर से बस के माध्यम से आ रहे 52 व लहाड़पुर बॉर्डर से 35 लोगों को वापस लौटाया गया। इसके साथ ही बस, कार व बाइक से आ रहे लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट व कोरोना की डबल वैक्सीन का सर्टिफिकेट देखकर ही एंट्री दी गई। थाना प्रभारी श्यामपुर अनिल चौहान ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट के बाद बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। यात्रियों की जांच कराने के साथ ही आरटीपीसीआर रिपोर्ट देखकर डबल डोज सर्टिफिकेट देखकर ही एंट्री कराई जा रही है।