फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि प्रबंधन की अनदेखी पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों ने विवि प्रबंधन पर शोधार्थी छात्राओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। 20 सूत्री मांगों के लिए कुलसचिव कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि विवि प्रबंधन की अनदेखी के कारण छात्रों का भविष्य अधर में है। छात्रों ने कहा ये आंदोलन अब जारी रहेगा और जल्द मांगों को न मानने पर आंदोलन को उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल शर्मा और उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रजापति के नेतृत्व में शनिवार को कुलसचिव कार्यालय के बाहर एकजुट होकर विवि प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष राहुल शर्मा ने आरोप लगाया कि गुरुकुल को 21 करोड़ रुपये का ग्रांट मिला, जिसे विवि प्रबंधन बंदरबांट कर रहा है। उन्होंने कहा कि गाइडों के मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण शोधार्थी छात्राओं की संख्या लगातार घट रही है। शिक्षक स्वयं 75 प्रतिशत उपस्थिति कक्षाओं में दर्ज नहीं कराते हैं, तो छात्रों के लिए भी अनिवार्यता भी समाप्त की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लापरवाही से छात्र परेशान हैं। उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रजापति ने कहा कि छात्रों से प्लेसमेंट की फीस लेने के बाद भी कोई सुविधा नहीं है। इससे रोजगार के लिए छात्रों के भटकना पड़ता है। पेयजल की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में पुस्तकों का अभाव है। विवि प्रबंधन को कई बार समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन हमेशा अनदेखी की जाती है। इस बार यदि मांग पूरी नहीं की गई तो छात्र विवि के उग्र आंदोलन का बिगुल फूंक देंगे। प्रदर्शन करने वालों में राहुल कटियार, उत्कर्ष प्रताप सिंह, आयुर्ष कुमार, अभिषेक, आदित्य गौड़, अजय चौहान, राहुल, अक्षय सैनी, प्रभात पंवार, करण पंवार, संयम, विशाल, आकाश, उज्जवल, हिमांशु रोहेला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें