फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...बेटी के निकाह के नाम पर कई लाख लेकर बुजुर्ग चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

अपनी बेटी के निकाह के लिए मदद के नाम पर एक बुजुर्ग ज्वालापुर के कई स्थानीय नागरिकों को चपत लगाकर फरार हो गई। स्थानीय नागरिकों ने इस संबंध में सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

करीब पांच दिन पूर्व मोहल्ला पांवधोई के एक परिवार के साथ एक बुजुर्ग महिला क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिकों के पास पहुंची। बुजुर्ग महिला ने एक कार्ड भी आमजन को दिखाया। कहा कि उसकी बेटी का निकाह होना है। बुजुर्ग ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई। बुजुर्ग महिला के झांसे में आए कई क्षेत्रीय लोगों ने उसकी आर्थिक की। निर्धन बेटियों की शादियों में मदद करने वाली एक संस्था से भी महिला को करीब नब्बे हजार का सामान दिया। शनिवार को फिर से महिला एक क्षेत्रीय नागरिक पर पहुंची और अपनी बेटी के निकाह के लिए आर्थिक मदद मांगी। महिला जिस व्यक्ति से मदद मांगने आई थी उस व्यक्ति ने महिला को जल्द मदद का भरोसा देकर लौटा दिया लेकिन उस व्यक्ति ने जब अपने एक परिचित को पूरी बात बताई तो पता चला कि उक्त महिला कुछ दिन पूर्व भी निकाह के नाम पर कई लाख की रकम बंटोरकर ले गई है। फिर सब एकत्र होकर पांवधोई में उस परिवार के घर पहुंचे जो महिला के साथ थे। लेकिन उस परिवार ने महिला से जान पहचान होने की बात से इंकार कर दिया। क्षेत्रीय नागरिकों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि महिला की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें