फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा क्विज में छात्र जीत सकते हैं 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नमामि गंगे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से छात्रों को गंगा के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए गंगा क्विज प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता के लिए 4 सितंबर शाम पांच बजे तक आवेदन किया जा सकता है। विजेताओं को प्रदेश स्तर पर देहरादून में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

नमामि गंगे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से गंगा और इसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, संरक्षण, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, आर्थिक, सामाजिक, पर्यावरणीय महत्व और इसकी भौगोलिक, जैव विविधता के प्रति उत्तराखंड के विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए 9 सितंबर को भल्ला कालेज में प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में सरकारी व निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। एक स्कूल से जूनियर और सीनियर वर्ग की एक-एक टीम ही प्रतिभाग कर सकेगी। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से कक्षा 8 और सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। जिला समन्वयक चंद्रकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए अभी तक 80 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को 16 सितंबर को देहरादून में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी टीम में सभी प्रतिभागी लड़कियां होंगी तो उस टीम को दो अंक अतिरिक्त दिए जाएंगे।
--------------------
प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये
प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली जूनियर टीम को 40 हजार, द्वितीय को 25 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सीनियर वर्ग की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 50 हजार, द्वितीय को 35 हजार और तृतीय को 25 हजार नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं जूनियर वर्ग की तीन-तीन टीमों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार और सीनियर वर्ग में 15-15 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

---------------
यहां करे पंजीकरण
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण फार्म चार सितंबर तक से spmguttarakhand.uk.gov.in °ß¢ swajal.uk.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। वहीं जिला परियोजना प्रबंधन इकाई, स्वजल परियोजना के जनपदीय कार्यालयों और आईडीबीआई बैंक की राज्य में स्थित समस्त शाखाओं से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन फार्म रोशनाबाद स्थित स्वजल परियोजना के कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं। जबकि आवेदन फार्म को भरकर 7055001743 नंबर पर व्हाट्सएप पर भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें