फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक डीआरएम ने खुलवाया नेकी का घर तो दूसरे ने कराया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर खुले नेकी के घर को बंद कर दिया गया है। यह नेकी का घर दिसंबर 2016 में तत्कालीन डीआरएम प्रमोद कुमार ने खुलवाया था। अब मौजूदा डीआरएम एके सिंघल ने इसे गंदगी का घर बताते हुए बंद करवा दिया है। इस घर में कोई भी व्यक्ति अपने पुराने कपड़े व अन्य वस्तुएं रख जाता था और जरूरतमंद व्यक्ति उस वस्तु को अपने प्रयोग के लिए ले जाता था। यह घर चौबीसाें घंटे खुले रहता था।
विज्ञापन

उत्तरी रेलवे ने अनूठी पहल शुरू करते हुए मुरादाबाद मंडल की ओर से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ‘नेकी का घर’ नाम से एक घर बनाया था। इस घर को बनाने का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना था। इसका उद्घाटन दिसंबर 2016 में मुरादाबाद मंडल के तत्कालीन डीआरएम प्रमोद कुमार ने किया था। उन्होंने इसे बनाकर रेलवे की ओर से समाज को नई दिशा देना बताया था। साथ ही सभी कर्मचारियों को जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का आह्वान किया था। अब 17 अप्रैल को निरीक्षण करने आए डीआरएम एके सिंघल ने नेकी के घर को देखा। उन्होंने देखा कि वहां गदंगी का अंबार लगा है। ऐसे में उन्होंने इसे बंद कराने के निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि डीआरएम के निर्देश पर नेकी के घर को बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें