अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मां गंगा जागृति सेवा दल की अगुवाई में गंगा सफाई अभियान चलाया गया। गंगा घाटो पर फैली गंदगी को हटाने के साथ- साथ गंगा घाटों को हरा भरा बनाने के लिए पौधे भी रौपे गए।
इस अवसर पर वीर गुज्जर ने कहा कि गंगा हमारी आस्था का केंद्र है। मां गंगा को स्वच्छ बनाए रखना सबका कर्तव्य है। रविवार को छुट्टी का सदुपयोग करते हुए युवाओं को गंगा को स्वच्छ बनाने में योगदान करना चाहिए। शैलेश डबराल ने कहा कि गंगा भारत की पहचान है। देश- विदेश से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। ऐसे में गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाए रखने के लिए सबको सहयोग करते हुए दूसरों को भी गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए। अनुज वालिया ने कहा कि मां गंगा की कृपा से गंगा सफाई मुहिम में भाग लेने वालों के मन के सभी विकार मिट जाते हैं। गंगा की तरह ही उनका अंतर्मन पूरी तरह पवित्र हो जाता है। उन्होंने बताया कि मां गंगा जागृति सेवा दल की ओर से चलाए जा रहे गंगा सफाई अभियान से बड़ी संख्या में युवा जुड़ रहे हैं। उससे एक सुरक्षित और शिक्षित समाज बनाने में भी मदद मिलेगी। गंगा सफाई अभियान में शुभम तालुकदार, संजय अरोड़ा, कुनाल, आकाश पाल, सचिन भाटिया, मानस, आयुष गुप्ता, दीपक, आशीष, आलोक, निशान्त, सचिन, विशाल, अनु, मयंक, सागर, मुकुल, नितिन, लक्ष्य, कार्तिक, सौरभ, आर्यन, अनिकेत, रोहित आदि शामिल रहे।