हरिद्वार। नगर निगम की ओर से सीसीआर टावर के पास फूल फरोशी का ठेका दिए जाने के बाद अब विरोध के सुर उठने लग हैं। सीसीआर टावर गंगा घाट पर नगर निगम की ओर से फूल फरोशी के ठेके के आवंटन को लेकर मां गंगा लघु व्यापार एसोसिएशन के बैनर तले लघु व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर ठेका निरस्त किए जाने की मांग उठाई।
इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश कुमार ने कहा कि नगर निगम की ओर से लघु व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है। विभिन्न गंगा घाटों पर प्लास्टिक केन और फूल आदि का कारोबार कर रहे लघु व्यापारियों के साथ धोखा किया जा रहा है। व्यापारियों ने कहा कि हजारों व्यापारी फूल प्रसाद बेचकर अपना गुजर बसर कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम बोर्ड की ओर से फूल फरोशी का ठेका कुछ अपने चहेतों को दे दिया गया है जो कि राज्य फेरी नीति का भी उल्लंघन है। स्ट्रीट वेंडरों के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है। निगम प्रशासन की ओर से ठेका नियम विरुद्ध किया गया है। ठेके को निरस्त किए जाने की मांग उठाते हुए व्यापारियों ने कहा कि यदि ऐसा नही किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। कारोबारियों ने आरोप लगाया कि निगम अफसरों, कर्मचारियों ने मिलीभगत करके ठेके का आवंटन किया और इसमें बड़े पैमाने पर लेनदेन हुआ जिसकी जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वाले कारोबारियों नेे गौरव भारद्वाज, प्रेमपाल, मीशा देवी, संजीव शर्मा, विजय सावित्री उषा यादव, कमलेश देवी, मंजू तोमर, पिंकी, गुड्डी, अनिता प्रेमपाल, रवि, किरण, रामदेवी, कमल किशोर, मोनू तोमर, राजेन्द्र पाल, गौरव भारद्वाज, अमृतलाल, अनुज, मुकेश, अरविन्द, मुकेश आहूजा, मंजू, वीर गिरि, उर्मिला देवी, राजकुमार, बिरमा देवी समेत कई कारोबारी शामिल रहे।