फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़खड़ी चौकी प्रभारी को हटाया, गंगनहर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मां-बेटी के साथ कथित रेप के आरोप में फंसे एसआई प्रदीप कुमार को खड़खड़ी चौकी प्रभारी के पद से हटाते हुए गंगनहर कोतवाली में तैनाती दी गई है। पूरे प्रकरण की जांच सिविल लाइन रुड़की की कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी कर रही हैं।
विज्ञापन

डीजीप अनिल रतूड़ी को भेजे पत्र के बाद ज्वालापुर कोतवाली में तब बाजार चौकी प्रभारी रहे प्रदीप कुमार, उसके एक रिश्तेदार व एक बुजुर्ग के खिलाफ मां-बेटी से रेप का मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि एसआई प्रदीप कुमार उसकी बेटी के साथ रेप कर रहा है। ाल मंदिर कालोनी में पुलिस को उस नाम की कोई पीड़िता ही नहीं मिली थी। हां, परिवार के मिलते जुलते हालात से जुड़ी एक महिला के बारे में जानकारी मिली थी लेकिन वो भी कई वर्ष पूर्व उस क्षेत्र को छोड़ चुकी है। ज्वालापुर पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी लेकिन एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए एक बार फिर से जांच के आदेश दिए। एडीजी के निर्देश के बाद ही मामले की जांच सिविल लाइन कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक साधना त्यागी को सौंपी गई। इधर, एसआई प्रदीप कुमार को खड़खड़ी चौकी प्रभारी के पद से हटाते हुए उन्हें गंगनहर कोतवाली भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें