फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर छह पर 60 हजार जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर छह मकान मालिकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 60 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि रविवार को टिबड़ी, सलेमपुर, अशोक वाटिका कॉलोनी, साईं धाम कॉलोनी और सुमननगर क्षेत्र में पुलिस टीमों ने घर-घर जाकर सत्यापन किया। इस दौरान मौके पर 45 किरायेदारों, मजदूरों और घरेलू नौकरों का सत्यापन कराया गया। वहीं, बिना सत्यापन के किरायेदार और बाहरी व्यक्ति रखने पर छह मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कोर्ट चालान किए गए। इसके अलावा स्वयं का सत्यापन न कराने पर 19 बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत 4,750 रुपये के चालान काटे गए।
सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों और घरेलू नौकरों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं। होटल और ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों तथा ठेली-फड़ लगाने वालों को भी अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें