फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लोन दिलाने के नाम पर आठ ग्रामीणों से हड़पे 5.81 लाख, फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। लोन दिलाने के नाम पर एक युवक ने आठ ग्रामीणों से 5.81 लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गया। ठग ने हैदराबाद की एक इस्लामिक संस्था से सस्ते ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर दस्तावेज भी हड़प लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मेरठ निवासी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर निवासी मसव्वर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ माह पहले युसुफ खान नाम के युवक ने गांव में टेलर की दुकान खोली थी। कपड़े सिलवाने के दौरान उससे जान-पहचान हो गई। इसके बाद युसुफ ने बताया कि वह एक इस्लामिक संस्था से जुड़ा है जो गरीबों को कम ब्याज पर लोन दिलवाती है।

मसव्वर ने बताया कि कारोबार बढ़ाने के लिए उसे 16 लाख रुपये की जरूरत थी। युसुफ ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, जमीन के कागजात और पासबुक की कॉपी जमा कराई और फाइल चार्ज, बीमा आदि के नाम पर 86 हजार रुपये ले लिए। यही नहीं, गांव के अब्दुल सत्तार, आवेश, अनिल पटेल, रविश, वसीम और बिलाल से भी इसी तरह कुल 5.81 लाख रुपये वसूले गए, लेकिन लोन की कोई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले युसुफ गांव से फरार हो गया। इसके बाद सभी पीड़ित रानीपुर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी युसुफ खान निवासी शास्त्री नगर मेरठ के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें