फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रसियाबड़ के पास हाईवे पर क्रेन और कार की टक्कर, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। थाना क्षेत्र में हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर रसियाबड़ के पास एक दस टायर वाली क्रेन मशीन और सामने से आ रही एक कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार की शाम की है। क्रेन और एक कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई की दोनों वाहन सड़क से नीचे जा गिरे। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों को गंभीर से घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यह दुर्घटना दोनों वाहनों की अत्यधिक तेज गति के कारण हुई। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि क्रेन मशीन और कार की आमने-सामने की टक्कर हुई। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें