फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर में डूबने से किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धनौरी। अपनी सहेलियों के साथ कलियर में जियारत करने आई एक किशोरी की बावनदरा में पानी के गहरे कुंड में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आपदा मित्रों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम कराने को लेकर किशोरी की सहेलियों और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद मोहल्ला गुलाम आलिया गंगोह निवासी पंद्रह वर्षीय अजरा पुत्री रहीस अपनी दो सहेलियों के साथ कलियर में जियारत करने के लिए आई थी। शनिवार को वह अपनी सहेलियों के साथ धनौरी में रतमऊ नदी के बावनदरा घूमने के लिए आई थी। बावनदरा में नहाते समय किशोरी अजरा पानी के गहरे कुंड में डूब गई। किशोरी को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर राहगीरों ने घटना की जानकारी धनौरी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे कलियर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार व धनौरी चौकी प्रभारी तसलीम आरिफ ने जल पुलिस व आपदा मित्रो की मदद से शव को पानी के गहरे कुंड से बाहर निकलवाया। पुलिस जब शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई कर रही थी तभी अजरा की सहेलियों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की ओर से सख्ती दिखाने के बाद ही वे शांत हुई। इस बाबत कलियर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाने के साथ ही मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें