फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखारी की हत्या लोकतंत्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। जम्मू कश्मीर में वरिष्ठ पत्रकार सुजात बुखारी की नृशंस हत्या और लगातार बिगड़ रहे हालात के विरोध में विभिन्न संगठनों ने रविवार को नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में धरना दिया।
धरना स्थल पर हुई सभा में पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि बुखारी की हत्या के पीछे वे लोग हैं जो कश्मीर में शांति बहाल नहीं होने देना चाहते। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा. संतोष चौहान, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अली और मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने मीडिया की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग की। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी और समाजसेवी डा. विशाल गर्ग ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाना समय की मांग है।
विज्ञापन

राजेश शर्मा की अध्यक्षता और अमित शर्मा के संचालन में हुए धरने को वरिष्ठ पत्रकार पीएस चौहान, एनयूजे के प्रदेश महामंत्री रामचंद्र कन्नौजिया, धर्मेंद्र चौधरी, रतनमण्ी डोभाल, आदेश त्यागी, संयोजक जोगेंद्र मावी, कुमार दुष्यंत, जयपाल सिंह, विभाष मिश्रा, राहुल वर्मा, मुरली मनोहर, संदीप रावत, शमशेर बहादुर बम, अनिल खुराना, नरेंद्र ग्रोवर, संजीव चौधरी, लव शर्मा, शैलेंद्र ठाकुर, अमरीश कुमार, मनोज सैनी, डा. निसार अहमद कादरी, अशरफ अब्बासी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस नेता बीना कपूर, सुमन अग्रवाल, मयूर सैनी, मुकेश वर्मा, संदीप शर्मा, सुनील पाल, सुरेंद्र बोकाडिया, राधेश्याम विद्याकुल, धर्मेंद्र भट्ट, राजन सहगल, तनवीर अली, संतोष उपाध्याय, विनोद मिश्रा, बसंत कुमार, विंद्र सिंह, अरुण रूपेश शर्मा, राजकुमार, रजत चौहान शहाबुदद्ीन अंसारी, शाहनवाज सिद्दीकी, सचिन सैनी, गुलफाम पीरजी, पप्पन कुरैशी, रियासत गौड़ आदि मौजूद रहे। धरने के बाद तहसीलदार सुनैना राणा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें