फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, सिंचाई कार्य बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पथरी। शुक्रवार रात को तेज हवा चलने से क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों की बिजली घंटों गुल रही। इससे लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित रहे। तेज हवा और बारिश के कारण धनौरी धनौरी बिजलीघर के दो फीडरों की आपूर्ति भी सात घंटे बाधित रही।
शाहपुर, बादशाहपुर, शेरपुर, भट्टीपुर, नसीरपुरकलां, धारीवाला, टिकौला,हरसीवाला, रानीमाजरा, भुवापुर चमरावल, शिवगढ़, फूलगढ़, दुर्गागढ़,गोविंदगढ़, टिहरी डोब नगर, आदर्श टिहरी नगर, सुभाषगढ़, ऐथल आदि क्षेत्र में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी है। अशोक, महेंद्र,प्रमोद, सुलेखचंद, रामकुमार, राधेलाल आदि लोगों का कहना है कि बिजली गुल होने से गर्मी के चलते और अधिक दिक्कतें रहीं। वैसे भी क्षेत्र में बिजली आने- जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। बिजली कटौती से खेतों में सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। दूसरी ओर सहायक अभियंता मुकेश कुमार का कहना है कि बिजली कटौती कंट्रोल रूम से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाल्ट आने से बाधित रही बिजली
धनौरी। तेज हवा व बारिश से धनौरी बिजलीघर के दो फीडरों की आपूर्ति शनिवार को सात घंटे बाधित रही। धनौरी क्षेत्र के इन दो फीडरों से बिजली की सप्लाई बाधित रहने से इन फीडरों से जुडे 15 गांव के ग्रामीणों के बिजली से सबंधी सभी काम बंद रहे। इस बाबत जेई अतुल रावत ने बताया कि बिजली की लाइनों के पर पेड़ आदि की टहनी गिरने से फाल्ट आने से बिजली सप्लाईे बंद करनी पड़ी। दोपहर 11 बजे तक विद्युतआपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें