महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जो वायदे किए थे उसमें एक भी पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ने से सबसे ज्यादा दिक्कतें महिलाओं को उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि 2019 में देश की जनता भाजपा को सबब सिखाएगी।
नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र में महिला कांग्रेस महानगर कमेटी की ओर से आयोजित ‘मैं साहस हूूं’ कार्यक्रम में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जुमलों की सरकार साबित हुई। उन्होंने कहा कि चार साल में भाजपा के पास एक भी उपलब्धि गिनाने के लिए नहीं है।
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि डा. संतोष चौहान ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि हर महिला को साहसी होना चाहिए और समाज में आगे आकर अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि उज्जवला योजना का नाटक करने वाली भाजपा सरकार ने गैस का सिलेंडर महंगा कर दिया है। आज रसोई गैस का सिलेंडर गरीब लोगों की पहुंच से बाहर है। अंजू द्विवेदी ने कहा कि इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सबको कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाना होगा। कार्यक्रम में सविता सिंह, कविता नोटियाल, पुष्पा जोशी, चरणजीत कौर, सुषमा सहगल, बीना कपूर, ग्रेस कश्यप, सुमन अग्रवाल, ममता झा, रमा देवी, कोमल देवी, मौसम, सत्यावती, वेदरानी, नीलम धीमान, सरोज मीरा, कान्ती देवी, ओमवती, रेखा, कलावती, सीलादेवी, गुड्डन देवी आदि मौजूद रहे।