फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दूसरे दिन 4334 ने कराए ऑफलाइन पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन धर्मनगरी से चार हजार यात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण कराया था वहीं, दूसरे दिन 334 अधिक आए। इस हिसाब से दो दिना में 8 हजार 334 लोगों ने चारधाम यात्रा की रवानगी का पास हासिल कर लिया। ऑफलाइन व्यवस्था में यमुनोत्री के लिए 1069, गंगोत्री 1116, केदारनाथ 1051 और बदरीनाथ के लिए 1098 लोगों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप निदेशक पर्यटन ने भी पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं डीजीपी दीपम सेठ ने मौजूद यात्रियों से वार्ता की थी। उच्चाधिकारियों के इस आवागमन को लेकर व्यवस्था पूरी चुस्त दुरुस्त रही। फिलहाल जिलाधिकारी ने ऋषिकुल मैदान पर यात्रियों के लिए 20 पंजीकरण काउंटर बनवाए हैं। उन्होंने भी किसी प्रकार से यात्रियों के लिए असुविधा न हो इस पर विशेष निर्देश दिए।
पूरी व्यवस्था की निगरानी स्वयं सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान कर रही हैं। उन्होंने दिन में दो बार ग्राउंड में पहुंचकर जायजा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर उन्हें तत्काल अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें