फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम को कार्रवाई के लिए विजिलेंस के पत्र का इंतजार

विज्ञापन
वंदना कटारिया
विज्ञापन
बहादराबाद। महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया और उनके तीन चाचाओं के घर बिजली की चोरी पकड़ने के मामले में विजिलेंस की टीम ने अभी तक ऊर्जा निगम को कोई पत्र नहीं दिया है। पत्र मिलने के बाद ही ऊर्जा निगम बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने रोशनाबाद क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की थी। टीम ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर छापा मारा तो वहां बिजली चोरी पकड़ी गई। वंदना के तीन चाचाओं के घरों में भी छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। जिसके बाद वंदना कटारिया के पिता नाहर सिंह, चाचा चंद्रशेखर कटारिया, पकंज कटारिया और लाखन कटारिया के खिलाफ बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज कराया था। अधिशासी अभियंता प्रदीप चौधरी का कहना है कि अभी तक विजिलेंस टीम से बिजली चोरी के संबंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उनका कहना है कि इसलिए अभी तक आगे की कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पत्र प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और बिजली चोरी करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिस अपने स्तर पर की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें