फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक का कोई धर्म ईमान नहीं होता

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मुस्लिम समाज के युवाओं ने कस्साबान मार्ग पर एकत्रित होकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मनव्वर कुरैशी ने कहा कि देश के वीर शहीदों की बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। सुहेल अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान अपने नापाक मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होने वाला है। इस अवसर पर राहील, फुरकान अंसारी, अरशद राणा, सलमान कुरैशी, जावेद, इरशाद, शहनवाज कुरैशी, फुरकान ख्वाजा, ताहीर अंसारी, फरहान अंसारी, फैसल ख्वाजा, असलम, मानू, मुर्सलीन आदि शामिल रहे।
दूसरी ओर मदरसा दारूल उलूम रशीदिया के धर्मगुरुओं व छात्रों पाकिस्तान के खिलाफ ज्वालापुर चौक बाजार तक जुलूस निकालकर पुलवामा में हुई आतंकवादी घटना पर विरोध जताते हुए सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। इस दौरान मौलाना आरिफ, हाजी नईम कुरैशी, हाजी रफी जफर अब्बासी, अकरम चौधरी, शाहनवाज, नवाब, मोहम्मद इकबाल, हाजी इसरार, हुसैन अली, मोहम्मद साजिद, इमरान, नसीर, जमील, हारून, शौकीन, आजम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------
पाक के खिलाफ गुस्सा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार। एसएम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दक्ष मंदिर गंगा घाट पर एकत्र होकर दीपदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अभिजीत पवार, इंदु चौहान व कल्पना राजपूत, शर्मिला, रेखा शर्मा, गौरव, राहुल, सुमित चौहान, प्रज्ञा शर्मा, मोनिका, पूजा आदि मौजूद रहे।
शिवालिक नगर के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के संरक्षक सुनील शर्मा ने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। इस अवसर पर हिमांशु अहलावत, समीर, राव जमील, विनोद कुमार, महेंद्र चुफाल, अजय, अनिल रावत, देवेंद्र चौहान, अनिल वर्मा, मनोज शर्मा, अर्जुन, सुरेश, अवतार, गोविन्द, विक्रांत गुप्ता, धीरज उपाध्याय, मनीष जैन आदि मौजूद रहे।
नगर निगम पार्षदों ने भगत सिंह चौक पर एकत्र होकर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान पार्षद सुहेल अख्तर, मेहरबान खान, दिलशाद मंसूरी, पाल सिंह, पुनीत, वरुण बालियान, शहाबुद्दीन अंसारी ,पार्षद उदयवीर चौहान आदि मौजूद रहे। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने महाराज अग्रसेन चौक पर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, सुमित गोयल, विपुल गोयल, राजीव गुप्ता, विनीत अग्रवाल, सुशील गुप्ता, आशीष गुप्ता, महावीर प्रसाद गुप्ता, मुदित तायल, वीके गुप्ता, आशीष अग्रवाल, जय भगवान गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें