फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल महासम्मेलन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गुरुकुल महासम्मेलन आज से शुरू होगा। महासम्मेलन का उद्घाटन योग गुरु बाबा रामदेव करेेंगे। पत्रकारों से बातचीत में सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने बताया कि सम्मेलन में मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मालिक सहित कई नामचीन हस्ति शामिल होंगी।
स्वामी आर्यवेश ने कहा कि महासम्मेलन में लार्ड मैकाले की ओर से लागू की गई शिक्षा प्रणाली के विकल्प के रूप में मूल्य एवं नैतिकता आधारित शिक्षा प्रणाली का प्रारूप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में गुरुकुलीय शिक्षा प्रणाली प्रचलित रही है, जिसमें छात्र-छात्राओं चहुंमुखी विकास किया जाता था। आवासीय शिक्षा व्यवस्था होने के कारण गुरुकुलों में छात्रों को न केवल शिक्षित किया जाता था, बल्कि उन्हें संस्कारवान भी बनाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश को एक ऐसी शिक्षा प्रणाली की आवश्यकता है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भमिका निभाएं। उन्होंने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती की गुुरुकुलीय शिक्षा पद्धति ही भारत की सभ्यता और संस्कृति की रक्षा कर सकती है। इस अवसर पर सभा के मंत्री प्रो. विट्ठल राव आर्य, मुख्य अधिष्ठाता डा. दीनानाथ, बिरजानंद एडवोकेट, मधुर प्रकाश, हाकम सिंह आर्य, वीरेंद्र पांवर, डा. लक्ष्मण दास आर्य, चांदमल आर्य, आचार्य धनंजय, डा. बिजेंद्र शास्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें