होली मिलन कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसियों ने भी भाजपा पर पलटवार किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकार को उनके कथित विकास कार्यों पर घेरा। उन्होंने 28 फरवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह के लिए भाजपा के नेताओं को आमंत्रण दिया। पूर्व सीएम ने मोदी पकौड़े, मोदी गुलाल और कई रंगों के नाम घोटाले करने वालों के नामों से संबोधित करते हुए भाजपा पर प्रहार किया।
कनखल स्थित झंडा चौक पर कांग्रेसियों ने होली मिलन में पूर्व मुख्यमंत्री भी हरीश रावत शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 28 फरवरी को देहरादून में होने वाले कार्यक्रम में भाजपा के नेताओं को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मोदी के पकौड़े के साथ कई तरह के गुलाल हैं। जिसमें नीरव मोदी गुलाल, ललित मोदी गुलाल तो दूसरा विजय माल्या का रंग होगा। उन्होंने भाजपा सरकार के अन्य घोटालों का नाम भी लिया। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा ने जो विकास का खाका खींचने किया है वह उससे जनता का कितना अहित है, उसका भी आकलन करें। उन्होंने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर संतोष चौहान, पार्षद अनिता शर्मा, पदम राज आनंद, उपेंद्र, भूपेंद्र ठेकेदार, सीमा, हरीश, मनोज जैन, तरुण व्यास, रामकिशन गोयल, जगदीश अत्री, जगत सिंह रावत, हरीश फेरी, राजेश शर्मा, सतपाल ब्रह्मचारी, पुरुषोत्तम शर्मा, अरविंद शर्मा, सुनील सेठी, बालेंदु शर्मा, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।