पथरी। पथरी के बी गन्ना तौल सेंटर पर बाहरी गन्ने की खरीद का विरोध करने पर किसानों के दो गुट आपस में भिड़ गए। उनमें जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें एक किसान घायल हो गया। विवाद बढ़ता देख मौके से तोल क्लर्क भाग निकला। सूचना पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक विवाद करने वाले लोग भाग निकले। पथरी के बी गन्ना तोल सेंटर पर टिहरी डोब नगर, पुरुषोत्तमनगर, कमलानगर आदि स्थानों के ग्रामीणों का गन्ना खरीदा जाता है। रविवार की दोपहर में स्थानीय किसानों ने तोल सेंटर पर बाहरी लोगों का गन्ना खरीदे जाने का विरोध किया। जिस पर मामला तूल पकड़ गया। देखते ही देखते उनमें लाठी-डंडे व धारदार हथियार चल गये। विवाद में किसान उम्मेद सिंह के चोटें आई है। गन्ना तोल सेंटर पर तैनात क्लर्क मोहित कुमार का कहना है कि स्थानीय किसानों की गलतफहमी के चलते विवाद हुआ है। तोल सेंटर पर स्थानीय किसानों का गन्ना खरीदा जाता है।
----------------------
शांति से मनाएं होली का त्योहार
पथरी। फेरूपुर में होली के त्योहार को लेकर पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों की बैठककर शांति बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा व सीओ लक्सर चंदन सिंह बिष्ट ने क्षेत्र के लोगों से होली के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि सभी को होली के त्योहार को आपस में मिलजुल कर मनाना चाहिए। थानाध्यक्ष दीपक कठैत एवं फेरूपुर चौकी प्रभारी मनोज रावत ने चेताया कि यदि किसी ने होली के त्योहार पर झूठी अफवाह फैलाकर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में तहसीलदार सुनैनाराणा, दिलीप राणा, गालिब हसन, रामपाल सिंह, नसीम अंसारी, नूतन कुमार,मोहल्लड सिंह राणा, सुखदेवपाल, चंद्रशेखर सैनी, नवीन चौहान आदि गणमान्यलोग रहे है।
---------------------
पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
पथरी। पुलिस ने वारंट के आधार पर आरोपी अलादीन निवासी गांव गाडोवाली को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि आरोपी अलादीन धोखाधड़ी के मुकदमे जेल जा चुका है। आरोपी अलादीन काफी समय से कोर्ट से गैर हाजिर चल रहा था। पुलिस ने अलादीन का चालान कर दिया है।