फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल विवि प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए छात्रों यज्ञ किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में समस्याओं की अनदेखी पर छात्रों ने विवि प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। विवि परिसर में आयोजित बुद्धि-शुद्धि यज्ञ में छात्र नेताओं ने समस्याएं हल नहीं करने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्रों को प्रयाप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। पं. लेखराम छात्रावास में पानी की सुचारु व्यवस्था तक नहीं है। विश्वविद्यालय के कई भवन जर्जर हो चुके है। छात्रों को समय से छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकें नहीं है। विवि में शरारती तत्वों के बेरोकटोक आने-जाने के चलते छात्रों के साथ झगड़ों की संभावनाएं बनी रहती है। मृदुल गंभीर एवं अजय चौहान ने कहा कि छात्र लंबे समय से पर्याप्त सुविधाएं देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विवि में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मेहुल शर्मा ने कहा कि छात्रों की समस्याओं की अनदेखी से तंग छात्रों ने विवि प्रशासन की बुद्धि -शुद्धि के लिए यज्ञ किया। कहा कि विवि प्रबंधन को छात्रों की समस्याएं हल नहीं की तो छात्र आंदोलन करेंगे। यज्ञ में भाग लेने वालों में साहिल, वैभव चौहान, सौरभ चौहान, ऋषभ, अंकित गोयल, राहुल पाल मुकुल सैनी, सम्राट चौधरी, गौरव पंत, वैभव पंत, कशिश, सरकेश, कुशाग्र, कुनाल मिश्रा, रचिन सोनी, भूपेंद्र सिंह, गोविंद पंवार, अक्षय सैनी, आशु सैनी, पंकज, नवीन, तरुण, सुमित त्यागी, सचिन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें