फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से मिलने को ठोकरे खा रहे माता पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
महिला जज (सीनियर डिवीजन) दीपाली शर्मा के घर से बरामद किशोरी से मुलाकात के लिए माता- पिता भटक रहे हैं। बृहस्पतिवार को रोशनाबाद में बाल कल्याण समिति के कार्यालय परिसर में माता- पिता घंटों तक बेटी से मिलने के इंतजार करते रहे।
रोशनाबाद में जजेज कालोनी में महिला जज दीपाली शर्मा के घर से जिला जज राजेंद्र सिंह चौहान, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके की अगुवाई में पहुंची टीम ने नैनीताल की एक किशोरी को बरामद किया था। जिला जज की देखरेख में हुए मेडिकल परीक्षण में किशोरी के शरीर पर नई- पुरानी 20 चोटों के निशान पाए गए थे। एडीजे चतुर्थ वरुण कुमार की कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को ही किशोरी के पिता हेमचंद्र दानी यहां पहुंच गए थे, लेकिन उनकी बेटी से मुलाकात नहीं हो पाई। बुधवार को बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंचने पर उन्हें टका सा जवाब दे दिया गया कि किशोरी को उसकी मां से मिलवाया जाएगा। बृहस्पतिवार को किशोरी की मां भी पहुंच गई। बकौल दंपति समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार उन्हें एक बैठक में जाने की बात कहकर चलते बने। बस इतना कहा कि वह एक घंटे में लौटेंगे। दंपति ने जब बेटी से मिलने की बात कही तो टाल मटोल कर गए। कैंपस में ही बिछी कुर्सियों पर दंपति दोपहर तक बैठा रहा, लेकिन अध्यक्ष नहीं पहुंचे। पिता हेमचंद्र दानी एवं मां बसंती देवी ने एक बार फिर महिला जज को क्लीन चिट देते हुए कहा कि उनकी बेटी को मोहरा बनाया जा रहा है। उनकी बेटी को कोई दिक्कत नहीं थी, उनकी अक्सर बात होती थी। दंपति ने सवाल उठाया कि आखिर उन्हें ही अपनी बेटी से क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है।

मां होने का भी देना होगा सबूत
मां बसंती देवी ने सवाल उठाया कि उन्हें अब मां होने का भी सबूत देना होगा। बताया कि पति से अधिकारियों ने कहा कि उनकी पत्नी को अपना आधार कार्ड और जरूरी कागजात लेकर आने होंगे। वह आधार कार्ड लाई है, लेकिन उनके साथ यह गलत हो रहा है। बेटी से ही पूछ लेते वह उसकी मां है या नहीं है।
विज्ञापन


बेवजह हो रहा खर्चा
पिता बोले कि एक तो बेटी से मिलने नहीं दे रहे हैं, दूसरा खर्चा भी बेवजह हो रहा है। बोले कि उनकी दो बड़ी बेटियां हल्द्वानी में रहकर पढ़ाई कर रही है। अब पत्नी को यहां बुलाकर उनके परिवार को परेशान ही किया गया है। घर पर बेटियां अकेली हैं। पिछले तीन दिन में उनका खासा खर्चा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें