फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ में राष्ट्रीय कराटे खेल महाकुंभ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ में राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का महाकुंभ शुरू हो गया है। तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का उद्घाटन योग गुरु बाबा रामदेव ने किया। देश भर के 29 राज्यों के करीब 850 खिलाडियों को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि नौजवान पीढ़ी की आत्मरक्षा के लिए कराटे खेल आज तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल के साथ-साथ मानव जीवन में योग का भी विशेष महत्व है। खेल और योग दोनों से मानव जीवन में ऊर्जा आती है।
विज्ञापन

इस 29वीं राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2018 का आयोजन ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन के बैनर तले हो रहा है। उत्तराखंड राज्य को राज्य स्थापना के बाद पहली बार इस चैंपियनशिप की मेजबानी का अवसर मिला है। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तराखंड की मार्शल आर्ट की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाली खिलाड़ियों आरती सैनी, प्रज्ञा जोशी और नीलेश जोशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि पतंजलि योगपीठ में कराटे की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लघु भारत के दर्शन हो रहे हैं।
दूसरे सत्र में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने खेलों को बढ़ाना देने पर जोर देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में उत्तराखंड जो खिलाड़ी स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त करेंगे उन्हें क्रमश: पांच हजार , तीन हजार और दो हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरूप उनकी तरफ से प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड कराटे महासंघ को खिलाड़ियों के लिए एक लाख रुपये की कीमत का इनाम देने का ऐलान किया।
विज्ञापन

विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पतंजलि योगपीठ हमेशा खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करती रही है। कराटे खिलाड़ियों का महाकुंभ एक अच्छी पहल है। ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर निर्वाण ने कहा कि 29 राज्यों के 850 से ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय कराटे महासंघ के महामंत्री नरेंद्र मोर, उपाध्यक्ष पीआर, रत्नमाला, संदीप साल्वी, सुरेंद्र सिंह, जोजी अब्राहम, एसके रॉय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राधिका नागरथ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें