फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मध्य हरिद्वार में युवती का कार्ड बदलकर 40 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मध्य हरिद्वार में एटीएम के अंदर मदद का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। टप्पेबाजों ने एक युवती का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार निवासी युवती शुक्रवार शाम को पुराना रानीपुर मोड़ स्थित एसबीआई के एटीएम में नकदी निकालने पहुंची थीं। पैसे निकालकर जैसे ही वह बाहर निकलने लगीं, तभी दो युवक एटीएम के अंदर आए और बातचीत शुरू कर दी। युवकों ने उन्हें सतर्क करते हुए कहा कि उनका एटीएम पिन सुरक्षित नहीं है और उसे तुरंत बदल लेना चाहिए, वरना खाते से पैसे निकल सकते हैं।
युवकों की बातों में आकर सरबजीत कौर वापस मशीन के पास पहुंचीं और पिन बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपितों ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से चार बार में 10-10 हजार रुपये निकाले जाने के मैसेज आने लगे। यह देखकर उनके होश उड़ गए। तब तक दोनों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

पीड़िता ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और एटीएम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें